- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Aligarh: ससुराल आए...
उत्तर प्रदेश
Aligarh: ससुराल आए दामाद की सड़क दुर्घटना में मौत, साला गंभीर घायल
Tara Tandi
14 March 2025 5:55 PM IST

x
Aligarh अलीगढ: खैर के बिसरा गांव में अपनी ससुराल आए बुलंदशहर के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई और उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
बुलंदशहरमें ऊंचागांव अरनिया निवासी 28 वर्षीय भोला पुत्र इंद्रपाल खैर के बिसारा गांव स्थित अपनी ससुराल घूमने आया था। 13 मार्च की रात लगभग 8 बजे अपने 13 वर्षीय साले सुमित पुत्र मुकेश के साथ बरका चौकी तक बाइक से घूमने निकले। बारिश के चलते बरका गांव पर कुछ देर तक ठहर गए। बूंदाबांदी बंद होने पर बिसारा की ओर चल पड़े।
रास्ते में सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से भोला को पैर एवं छाती में गंभीर चोटें आई। वहीं सुमित के पैर में चोट आई है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को खैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर भोला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भोला की शादी लगभग एक वर्ष पहले बिसारा गांव की प्रीति से हुई थी। वह अपने परिवार में चार भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
TagsAligarh ससुराल आए दामादसड़क दुर्घटना मौतसाला गंभीर घायलSon-in-law came to his in-laws' house in Aligarhdied in a road accidentbrother-in-law seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





