- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Aligarh Road Accident...
उत्तर प्रदेश
Aligarh Road Accident : ट्रैक्टर ने चार बच्चों को कुचला, एक की हालत गंभीर
Saba Naaz
15 Jun 2025 5:50 PM IST

x
Aligarh अलीग़ढ : 15 जून सुबह करीब 11 बजे सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन किशोरी व एक बालक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने ट्रैक्टर को रोक लिया, लेकिन चालक मौका देखकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से एक किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दादों के गांव ककरुआ नगला निवासी करिश्मा (16), वर्षा (16) पुत्री पप्पू सिंह, शिवानी (15) पुत्री जगदीश, और अर्पित (4) पुत्र सत्येंद्र अपने खेत से पशुओं के लिए भूसा लेकर गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान छर्रा-सांकरा मार्ग पर कस्बा दादों की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को रोक लिया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल छर्रा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने शिवानी की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी तीनों का उपचार छर्रा सीएचसी पर चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है।
Tagsट्रैक्टरबच्चोंकुचलाहालतगंभीरtractorchildrencrushedconditionseriousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





