उत्तर प्रदेश

Aligarh : किशोरी से दुष्कर्म और जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज

Tara Tandi
25 July 2024 5:18 AM GMT
Aligarh : किशोरी से दुष्कर्म और जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज
x
Aligarh अलीगढ : एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट थाना गोंडा में दर्ज की गई है।
घटना करीब डेढ़ माह पुरानी है। आरोप है कि किशोरी एक व्यक्ति के घर दूध लेकर आ रही थी, तभी एक महिला ने उसे बोरा उठवाने के बहाने अपने घर में बुला लिया और दरवाजे पर अंदर से ताला लगा दिया। वहां से पहले से आरोपी कालू उर्फ पकंज बैठा हुआ था। आरोप है कि महिला संग आरोपी ने दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी वीडियो बनाई।
किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। गत 18 जुलाई को किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो चिकित्सकों ने उसके गर्भवती होने की बात कही। थाने पर किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म, महिला के खिलाफ उसका साथ देने और वीडियो बना, दो अन्य पर धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
Next Story