- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Aligarh: राजा महेंद्र...
Aligarh: राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की पहली प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

अलीगढ़: राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में एलएलएम व एमएससी एग्रोनॉमी के लिए आज 20 जुलाई 2025 दिन रविवार को अपनी पहली प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। सुबह की पाली में एलएलएम में कुल पंजीकृत 421 छात्रों में से 409 छात्रों ने परीक्षा दी वहीं 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में एमएससी एग्रोनॉमी के पंजीकृत 77 छात्रों में से 72 छात्रों ने परीक्षा दी और 5 छात्र अनुपस्थित रहे।
दोनों परीक्षाओं के दौरान कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने स्वयं निरीक्षण किया। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, उपकुलसचिव पवन कुमार, अस्सिटेंट रजिस्ट्रार शशांक मालवीय ने समय-समय पर परीक्षा कक्षों का दौरा किया एवं विधि विभाग के डॉ. स्निग्धा पांडे, डॉक्टर कुशाग्र कुलश्रेष्ठ, डॉक्टर मुदित शर्मा, डॉक्टर मोहम्मद आसिफ व एग्रोनॉमी डिपार्मेंट के डॉ अजीत कुमार, डॉक्टर सफदर हाशमी आदि ने सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रथम ऐतिहासिक प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी को बधाई दी।





