- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Aligarh: तीर्थ...
Aligarh: तीर्थ यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 12 से अधिक यात्री घायल

अलीगढ: 27 मई की रात करीब 8 बजे अलीगढ़-मथुरा रोड के गांव जारोठ के पास तीर्थ यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे, जिन्होंने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। दोनों वाहनों के चालक भी गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला गया।
हादसे के कारण दोनों तरफ लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने घायल यात्रियों की मदद की, लेकिन एम्बुलेंस लगभग एक घंटे बाद पहुंची, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र के निवासी थे। ये लोग महोबा से मथुरा-वृंदावन और बद्रीनाथ की तीर्थ यात्रा पर निकले थे।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस और ट्रक दोनों को सड़क से हटाने का काम जारी है।
घायलों में शामिल हैं: महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र की बिमला, अलवेली, रामप्रसाद, भागीरथ, खूबचंद्र, मोतिबाई, जयश्री, रामसेवक, सैतपुर की उमा, हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र के बाबूलाल, क्लीनर खालिद, लक्ष्मी देवी, सुबकरन और अतरौली धगबा गांव के चालक गजराज आदि।





