उत्तर प्रदेश

Aligarh : मानसिक रूप से अस्वस्थ दस साल की मासूम के साथ दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार

Tara Tandi
21 July 2024 6:17 AM GMT
Aligarh : मानसिक रूप से अस्वस्थ दस साल की मासूम के साथ दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार
x
Aligarh अलीगढ : 20 जुलाई की दोपहर कस्बे के एक मोहल्ले में घर में घुसकर एक युवक ने मानसिक रूप से अस्वस्थ दस साल की मासूम से दुष्कर्म किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
एक महिला की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि वह एक मकान में किराए पर रहती है। दोपहर वह काम से बाहर गई थी। दस साल की मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी घर पर अकेले थी। उसी दौरान आरोपी भरत भूषण ने उनके घर में घुसकर बेटी से दुष्कर्म किया और भाग निकला। लौटने पर बेटी की हालत देखकर वह डर गईं। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
Next Story