- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अलीगढ़: देहलीगेट थाना...
उत्तर प्रदेश
अलीगढ़: देहलीगेट थाना क्षेत्र की घटना,अकेली महिला पर बदमाशों ने किया हमला
Soni
8 March 2022 10:27 AM IST

x
देहलीगेट थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी सुनीता वार्ष्णेय (50) सोमवार रात घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य अपने कामकाज के चलते बाहर थे। पुलिस के अनुसार इसी समय कुछ अज्ञात लोग घर पर घुसे और उन्होंने धारदार हथियार से महिला के ऊपर वार करके उसे लहुलुहान कर दिया। यह लोग पहले से महिला और परिवार के परिचित बताए जा रहे हैं। वहीं परिवारजनों ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर कुछ पेंटर काम कर रहे थे, जिनसे सोमवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर महिला से विवाद हो गया था।
परिवार जनों ने आरोप लगाया कि यही लोग घर में घुसे थे और उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Next Story





