उत्तर प्रदेश

Aligarh : अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

Saba Naaz
8 July 2025 8:33 PM IST
Aligarh : अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार
x
Aligarh अलीगढ़ : यूपी के अलीगढ़ में पुलिस और एसटीएफ ने अवैध हथियार फैक्टरी पकड़ी है। वहां से तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही फैक्टरी से बने और अधबने तमंचे भी बरामद किए हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से अलीगढ़ शहर में अवैध हथियार की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। क्वार्सी थाना के नगला पटवारी इलाके में चल रही फैक्टरी से भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद हुए हैं। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
Next Story