उत्तर प्रदेश

Aligarh: पति ने फंदे से लटक दी जान

Admindelhi1
8 Aug 2024 1:40 PM IST
Aligarh: पति ने फंदे से लटक दी जान
x
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

अलीगढ़: शहर कोतवाली के मोहल्ला तुर्कमानगेट में एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. पत्नी रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने गई थी. घटना के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

मोहल्ला तुर्कमानगेट निवासी भोले (38) पुत्र मानिक चन्द्र मजदूरी करता था. परिवार में तीन बच्चे हैं. परिजनों के अनुसार की सुबह वह रिश्तेदार के यहां समारोह में गई थी. देर शाम भोले नशे की हालत में घर पर पहुंच गया. इसी बीच कमरे में फंदे पर लटक गया. छोटे भाई की नजर भोले की ओर गई तो शोर मचा दिया. परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतार लिया.

एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की है. आत्महत्या के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है.

-अभय पांडेय,सीओ प्रथम

Next Story