- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Aligarh : इंजीनियर्स...
उत्तर प्रदेश
Aligarh : इंजीनियर्स कॉलोनी की आपूर्ति आंधी के चलते तीन घंटे तक गुल रही बिजली
Tara Tandi
8 Jun 2024 6:08 AM GMT
![Aligarh : इंजीनियर्स कॉलोनी की आपूर्ति आंधी के चलते तीन घंटे तक गुल रही बिजली Aligarh : इंजीनियर्स कॉलोनी की आपूर्ति आंधी के चलते तीन घंटे तक गुल रही बिजली](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/06/08/3776910-untitled-3-copy.webp)
x
Aligarh अलीगढ़ : 5 जून देर शाम आई आंधी से शहर की विद्युत व्यवस्था व्यवस्था चरमरा गई। कई जगह पेड़ से बंच केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इंजीनियर्स कॉलोनी में 7 जून को 30 घंटे बाद बिजली आई, लेकिन कुछ घंटे बाद फिर से गुल हो गई। निर्बाध आपूर्ति न मिलने से स्वर्णजयंती नगर उपकेंद्र पर लोगों ने हंगामा कर दिया।
इंजीनियर्स कॉलोनी की आपूर्ति आंधी के चलते 5 जून रात 10 बजे से बाधित हुई थी। मरम्मत कार्य के बाद 7 जून सुबह पांच बजे इसे बहाल किया गया। तीस घंटे बाद आई बिजली फिर से गुल हो गई। शाम तक कॉलोनी में बिजली आंख मिचोली का खेल खेलती रही। इस तरह क्षेत्र के लोगों ने 7 जून को भी पूरे दिन बिजली संकट को झेला। निर्बाध आपूर्ति न मिलने से 6 जून देर रात स्वर्णजयंती नगर उपकेंद्र पर क्षेत्रीय लोगों ने अधिकारियों को घेर लिया।
अधिकारियों ने लोगों को मुश्किल से समझाकर वापस भेजा। हालांकि इसके बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। बुधवार को आई आंधी में सबसे अधिक स्वर्णजयंती नगर उपकेंद्र प्रभावित हुआ था। इससे जुड़े शहर के राधापुरम, किला रोड, मेलरोज बाइपास, अनूपशहर, रॉयल कावेरी, सुदामपुरी, सासनी गेट जैसे क्षेत्रों में आपूर्ति न मिलने से लोग परेशान रहे।
साधुआश्रम उपकेंद्र से सटे क्षेत्रों में आज आठ घंटे बिजली नहीं आएगी। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी ने बताया कि शनिवार को 5 एमवीए से 10 एमवीए में परिवर्तित करने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते आपूर्ति बाधित रहेगी। आंधी से हुए नुकसान का मरम्मत कार्य रविवार को किया जाएगा। रविवार सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
TagsAligarh इंजीनियर्स कॉलोनीआपूर्ति आंधीचलते तीन घंटेगुल रही बिजलीAligarh Engineers Colonysupply stormlasted for three hourspower went offजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story