उत्तर प्रदेश

Aligarh : पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

Tara Tandi
9 Jun 2024 10:35 AM IST
Aligarh : पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने  फंदे पर लटककर दी जान
x
Aligarh अलीगढ़ : गांव ल्हौसरा में 8 जून सुबह 45 वर्षीय युवक ने गृहक्लेश के चलते घर पर ही फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव ल्हौसरा निवासी 45 वर्षीय हरेंद्र सिंह पुत्र चित्रपाल के परिवार वालों के अनुसार किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद हरेंद्र सिंह एक कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने और अंदर से किसी तरह की आवाज न सुनाई पड़ने पर परिवार वालों को आशंका हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
वहीं परिवार वालों ने ही दरवाजा तोड़ तो अंदर फंदे पर हरेंद्र सिंह का शरीर लटक रहा था। लोगों ने तत्काल फंदे से नीचे उतारा, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्री सहित परिवार वालों को रोता छोड़ गए हैं।
Next Story