उत्तर प्रदेश

Aligarh : चार दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव ,मानसिक रूप से था परेशान

Tara Tandi
5 April 2024 10:48 AM IST
Aligarh  : चार दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव ,मानसिक रूप से था परेशान
x
अलीगढ : बीते चार दिन से लापता चल रहे थाना गांधी पार्क के नगला माली निवासी कुलदीप कुमार सिंह (40) का शव 4 अप्रैल दोपहर बरोठा नहर में पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव बाहर निकला तो जेब से मिले मतदाता कार्ड से शव की शिनाख्त हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक आर्थिक और बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
थाना क्षेत्र के गांव जारौठी के निकट अपर गंग नहर में 4 अप्रैल दोपहर पानी में शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो जेब से मिले मतदाता कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त कुलदीप कुमार सिंह (40) पुत्र विजयपाल सिंह निवासी नगला माली थाना गांधीपार्क के रूप में हुई।
सूचना मिलने पर मृतक के परिजन थाने पहुंचे और शव की पहचान की। थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल ने बताया कि मृतक आर्थिक रूप से परेशान ओर मानसिक तनाव में रहता था जोकि 1 मार्च से घर से लापता था। परिवार में पत्नी और एक 12 वर्षीय बेटी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story