उत्तर प्रदेश

Aligarh: मारपीट एवं धमकी मामले में आरोपित पुत्रवधू एवं उसके परिजनों को राहत मिली

Admindelhi1
20 Jan 2025 11:59 AM IST
Aligarh: मारपीट एवं धमकी मामले में आरोपित पुत्रवधू एवं उसके परिजनों को राहत मिली
x
"दिलवाली सास ने बहू को किया माफ"

अलीगढ़: मारपीट एवं धमकी देने के मामले में आरोपित पुत्रवधू एवं उसके परिजनों को राहत मिल गई है. वादिया द्वारा कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती. इसी आधार पर कोर्ट ने आरोपितों को बरी करने के आदेश दिए.

अवधपुरी जगदीशपुरा निवासी वादिया ने थाना जगदीशपुरा पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि वादिया के पुत्र की शादी वर्ष 23 में हुई थी. वादिया के अनुसार उसकी पुत्रवधू का व्यवहार शादी के बाद से ही सही नहीं था. प्रतिदिन परिवार में कलह शुरू कर दी. आए दिन अपने परिजनों से झूठी शिकायत कर वादिया एवं उसके परिजनों से अभद्रता कराई जाने लगी. अक्तूबर 23 को पुत्री के जन्म के बाद भी पुत्रवधू के व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया. वादिया की पुत्रवधू ने वादिया के साथ मारपीट की और झूठी शिकायत कर अपने परिजनों को वादिया के घर बुला वादिया के परिजनों की पिटाई कराई. उक्त मामले में एक मात्र वादिया की ही गवाही दर्ज हुई. वादिया ने कहा कि मेरे बेटे की अपनी पत्नी से सुलह हो गई है. उसके एक पुत्री भी है. दोनों खुशी-खुशी साथ रह रहे हैं. मैं अब मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती हूं. वादिया द्वारा पुत्र का घर बसाने के लिए दिए बयान एवं आरोपियों के अधिवक्ता चौधरी समीर के तर्क पर कोर्ट ने आरोपियों को बरी करने के आदेश दिए.

रोहता कंपोजिट विद्यालय में दस दिनों में तीन बार चोरी: रोहता कंपोजिट विद्यालय में बीते 10 दिनों में चोर ने तीन बार चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर ने विद्यालय की रसोई में पूड़ी और सब्जी बना कर खाई. ठंड लगने पर अलाव भी जलाया. प्रधान द्वारा लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कार्यालय का ताला तोड़ कर चोरी कर लिया. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया.

कंपोजिट विद्यालय बरौली अहीर ब्लाक रोहता की प्रधानाचार्य सुनीता सक्सेना ने बताया कि बीते रात को चोरों ने रसोई घर का तोड़ कर राशन और बच्चों के खाने के बर्तन चुरा लिए. 30 की रात को चोरों ने आठ लॉकर और अलमारी में रखे बच्चों के खिलौने सहित काफी सामान चुरा लिया. तीन को चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़ कर डीवीआर और अन्य समान चुरा लिया.

Next Story