उत्तर प्रदेश

Aligarh: कंटेनर ने कार में मारी टक्कर, दंपती समेत तीन घायल

Tara Tandi
17 Sep 2024 12:26 PM GMT
Aligarh: कंटेनर ने कार में मारी टक्कर, दंपती समेत तीन घायल
x
Aligarh अलीगढ: गभाना स्थित हाईवे पचपेड़ा मोड़ पर 17 सितंबर की सुबह ब्रेड फैक्टरी के कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन घायल हो गए। उपचार के बाद सभी घर बुलंदशहर वापस चले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना कोतवाली में सुशीला विहार निवासी दीपक शर्मा कार से अपनी पत्नी शिवांगी, एक साल की बेटी समृद्धि के साथ हरदोई जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पचपेड़ा मोड़ के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही ब्रेड फैक्टरी की कंटेनर गाड़ी ने टक्कर मार दी।
हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने भांकरी के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार लेकर सभी वापस बुलंदशहर चले गए।।
Next Story