उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ : गांव भोलेशंकर में कार से टकराई बोलेरो छह लोग हुए घायल

Tara Tandi
26 Feb 2024 10:53 AM IST
अलीगढ़ : गांव भोलेशंकर में कार से टकराई बोलेरो छह लोग हुए घायल
x
हाथरस : हाथरस के मथुरा रोड स्थित हतीसा के निकट 24 फरवरी की रात बोलेरो और कार में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। अलीगढ़ जिले के गौड़ा थाना क्षेत्र के गांव भोलेशंकर के कुछ लोग बोलेरो गाड़ी में रात को सादाबाद जा रहे थे। बाईपास स्थित हतीसा पुल के निकट बोलेरो की एक कार से टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार प्रमोद, वीरवती, राजेंद्र व अजय शर्मा, मनोज पाठक व अंकित घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस आ गई। जिसने सभी घायलों को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
Next Story