उत्तर प्रदेश

Aliganj: तीन दिन से अंधेरे में बेहटा बुजुर्ग, ट्रांसफार्मर फुंके पड़े, मरम्मत नहीं

Admindelhi1
16 Jun 2025 2:35 PM IST
Aliganj: तीन दिन से अंधेरे में बेहटा बुजुर्ग, ट्रांसफार्मर फुंके पड़े, मरम्मत नहीं
x
लोग गर्मी से बेहाल

अलीगंज: तपती गर्मी मे आमजन बेहाल है। ऐसे मे गांव मे लगे ट्रांसफार्मर के खराब होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई है। अलीगंज उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव बेहटा बुजुर्ग में तीन दिन से दो ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं, ऐसे मे करीब आधे गांव के लोग गर्मी से बेहाल है। ग्रामीणों ने लाइनमैन और बिजली विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कर दिया है, इसके बाद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण सलीम खान, पोनी खां, खालिद अंसारी, इकरार अंसारी, जीवनलाल आदि ने बताया गांव के नूरपुर को जाने वाले रास्ते पर बदन सिंह की चक्की के पास एवं होली वाली तालाब के किनारे मोहम्मद सफी के मकान के पास लगे ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब पड़े हैं, जिनके बारे में जिम्मेदारों को अवगत करा दिया गया है, किंतु अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया ट्रांसफार्मर लगाने के बदले बिजली कर्मचारी कुछ सुविधा शुल्क की भी मांग करते हैं, इस कारण भी कुछ देरी लगाते है, जब तक चंदा इकट्ठा करके पैसे न दो तब तक टाल मटोल करते रहते है। इस संदर्भ में एसडीओ अलीगंज रमेश कुमार ने बताया जानकारी मिली है जल्द ही ट्रांसफार्मर लगवा दिए जाएंगे, रही बात सुविधा शुल्क की तो ग्रामीण लिखित शिकायत दे सकते है। इसके बाद संबंधित दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story