उत्तर प्रदेश

अखिलेश का आरोप- भाजपा के लिए अधिकारी मांग रहे वोट

Rani Sahu
28 Nov 2022 4:04 PM GMT
अखिलेश का आरोप- भाजपा के लिए अधिकारी मांग रहे वोट
x
मैनपुरी: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की कर्मस्थली मैनपुरी ने देश की राजनीति में नेताजी को पहचान दी। सपा शासन में ही मैनपुरी में सबसे ज्यादा विकास हुआ है। विकास कराने के लिए सपा का साथ दें। सोमवार को कुरावली और औंछा क्षेत्र की चुनावी सभाओं में उन्होंने सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।
उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा के लिए अब भाजपा नेता नहीं अधिकारी वोट मांग रहे हैं। प्रधानों, बीडीसी सदस्यों को धमकाया जा रहा है। लोकतंत्र की दुहाई देने वाली भाजपा ही लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सपा विकास की बात करती है।
अखिलेश ने कहा कि नेताजी ने ही किसानों और युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने जीवन भर लोगों को जोड़ने का काम किया। 2012 की सपा सरकार में नेताजी के संरक्षण क्षेत्र का विकास हुआ है। सभासद मनोज गुप्ता, रहूफ खां, श्यामबाबू यादव, सुरेश यादव, रिहान उल्ला खान, अमरदीप वाल्मीकि, सतीश यादव मौजूद रहे।
सोच समझकर वोट दें- डिंपल
सपा की प्रत्याशी डिंपल यादव ने सोमवार को करहल विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं कीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस बार सोच समझकर वोट करना है। आसपास देखना है कि क्या काम हो रहे हैं, क्या हमें नौकरियां मिल रही हैं। क्या हमारे किसानों को सही कीमत में डीएपी मिल रहा है। कहीं किसी का दमन या शोषण तो नहीं हो रहा। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ही वोट करना है।

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story