- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अखिलेश यादव का बड़ा...

x
अयोध्या। फैजाबाद लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को इनायतनगर क्षेत्र में जनसभा करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार दावा कर रही है, उनका दावा अब सच होने जा रहा है क्योंकि 400 सीट इंडिया गठनबंधन और 143 सीट भाजपा को मिलने जा रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान तो जरूरी है लेकिन उससे जरूरी संविधान है, इसलिए संविधान बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का समर्थन करें। इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के लिए जनता समर्थन मांगते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो लोगों पौष्टिक आहार के साथ डाटा फ्री मिलेगा, उन्होंने दावा किया है कि सरकार बनने पर नौजवानों को आरक्षण के साथ - साथ नौकरियों में भर्ती किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि जो वैक्सीन हमें और आपको लगाई गई है, उससे हमारे दिल की बीमारी हो सकती है, जान को खतरा हो सकता है। भाजपा ने उस वैक्सीन वाली कंपनी को भी नहीं छोड़ा, उससे भी चंदा ले लिया। उन्होंने कहा कि फैजाबाद का नौजवान मेहनत करके तैयारी करता था सेना की भर्ती की लेकिन उन्होंने वह भी खत्म कर दी। हम वादा करते हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को खत्म करके परमानेंट भर्ती करने का काम करेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है, किसानों को भाजपा ने धोखा देने का काम किया, 2022 में उनकी आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आप बताओ किसी की आय दोगुनी हुई? सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ पहले चरण से ही गुस्सा बढ़ता चला जा रहा है, आप देख लेना जब सातवें चरण में यह चुनाव होगा तो जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा।
Tagsअखिलेश यादव143 सीट पर सिमट जाएगी BJPAkhilesh YadavBJP will be reduced to 143 seatsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





