उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव बोले मणिपुर हिंसा डबल इंजन सरकार की रही विफल

Shreya
26 July 2023 4:58 PM IST
अखिलेश यादव बोले मणिपुर हिंसा डबल इंजन सरकार की रही विफल
x

सरूरपुर: बुधवार को सरूरपुर के गांव पांचली बुजुर्ग में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री फारुख हसन की बहन की शादी में पहुंचे सपा प्रमुख। अखिलेश यादव ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर सपा अध्यक्ष मंच साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार जो इंडिया गठबंधन बना है,वो भारी जीत दर्ज करेगा।

इस दौरान उन्होंने गठबंधन के नाम को लेकर व्यंग करते हुए कहा की भाजपा ही नहीं चाहती कि इंडिया जीते। इस दौरान उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर जमकर सरकार की निंदा की।

उन्होंने कहा कि मणिपुर में भाजपा की डबल इंजन की सरकार इसके बावजूद भाजपा हिंसा को नहीं रोक पा रही है। वहीं, इस दौरान कार्यकर्ताओं के मंच पर चढ़ने को लेकर जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद सपा प्रमुख गांव राली चौहान, के लिए निकल गए।

Next Story