उत्तर प्रदेश

अपराध बर्दाश्त नहीं करने की कसम खाते हैं अखिलेश, फिर दलित महिला की पिटाई पर चुप क्यों?: मंत्री ओम प्रकाश राजभर

jantaserishta.com
29 Nov 2026 12:56 PM IST
अपराध बर्दाश्त नहीं करने की कसम खाते हैं अखिलेश, फिर दलित महिला की पिटाई पर चुप क्यों?: मंत्री ओम प्रकाश राजभर
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर रहते हुए भी सपा नेता और कार्यकर्ता गुंडई कर रहे हैं, लेकिन अखिलेश यादव अपने लोगों पर कार्रवाई करने या उन्हें समझाने के बजाय चुप्पी साधे हैं।
ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अखिलेश यादव मीडिया के सामने महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं करने और सरकार बनने पर कार्रवाई करने का वादा करते हैं, लेकिन कौशांबी में उनके नेता हरि मोहन सिंह यादव ने एक दलित बुजुर्ग महिला को पीटकर अधमरा कर दिया। इस घटना पर अखिलेश यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
'सपा के लोडर मनबढ़, अखिलेश के नियंत्रण में नहीं'
राजभर ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव के लोडर बहुत ढीठ हो गए हैं और जगह-जगह अपना असली चेहरा दिखा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेता और कार्यकर्ता मारपीट और गुंडई वाली भाषा से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। राजभर ने कहा कि अखिलेश की असली समस्या उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनबढ़ होना नहीं, बल्कि उनका आंखें मूंदे रहना है। उनके लोडर अब उनके नियंत्रण में नहीं हैं और खुद को खुदा समझने लगे हैं।
'गंगा में खड़े होकर वचन दें, तब भी जनता भरोसा नहीं करेगी'
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के वादों पर प्रदेश की जनता भरोसा करने वाली नहीं है। उन्होंने गैर-यादव पिछड़े और बहुजन समाज से अपील की कि वे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के व्यवहार पर विचार करें। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव चाहे गंगा में खड़े होकर भी अपराध रोकने का वचन दें, तब भी जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story