उत्तर प्रदेश

सैफई की बर्बादी के जिम्मेदार अखिलेश, सरकार होती तो ये दिन नहीं देखने पड़ते: शिवपाल

Shantanu Roy
31 Aug 2022 12:20 PM GMT
सैफई की बर्बादी के जिम्मेदार अखिलेश, सरकार होती तो ये दिन नहीं देखने पड़ते: शिवपाल
x
बड़ी खबर
इटावा। यूपी की सियासत में गुप्त रूप से जल रही चाचा-भतीजे की जंग अब जगजाहीर होने लग गई है। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर निशाना साधा है। शिवपाल सिंह ने बिना नाम किया कहा कि आखिर सैफई की बर्बादी का जिम्मेदार कौन है, यह हर कोई जानता है। उन्होंने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में धरना दे रहे कर्मचारियों की हालत का जिम्मेदार अखिलेश यादव को बताया है।
शिवपाल यादव ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर कसा तंज
शिवपाल सिंह यादव ने सैफई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बताओ अगर अपनी सरकार होती तो हम लोगों को यह दिन न देखना पड़ता। आप सबको यह बात भलीभांति पता है कि किसकी वजह से सरकार नहीं बनी। हमने तो एक ही सीट पर तसल्ली कर ली थी, फिर भी वो सरकार न बना पाए तो मैं क्या करूं। अगर हमें ही जिम्मेदारी दे देते तो हर मंडल में एक-एक सीट दे देते और एक हेलिकॉप्टर दे देते तो हर विधानसभा में 20 हजार वोट बढ़ जाते।
सैफई कर्मचारियों को न्याय दिलाया जाएगा - शिवपाल सिंह यादव
बता दें कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन के मामले में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वे जल्द ही इस मामले को लेकर सीएम योगी से मुलाकात करेंगे। यह यूनिवर्सिटी मुलायम सिंह यादव का सपना था और वे इस बर्बाद होते नहीं देख सकते। दरअसल सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे है। इसके चलते प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में पहुंचे। जहां उन्होंने सैफई कर्मचारियों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। साथ ही उन्होंने धरना स्थल पर कुलपति को बुलाकर बात की, लेकिन बात नहीं बनी।
हफ्ते-15 दिन में अब राउंड करेंगे - शिवपाल यादव
शिवपाल यादव ने आगे कहा कि वे उच्च शिक्षा चिकित्सा मंत्री से फोन पर बात कर चुके हैं और अब मुख्यमंत्री से मिलकर इस विश्वविद्यालय को बचायेंगे। सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी को प्रशासनिक अधिकारी बर्बाद करने पर उतारू हैं। इस अस्पताल को बनाना नेताजी का सपना था। आगे उन्होंने कहा कि हम इसे बर्बाद नहीं होने देंगे। हफ्ते-15 दिन में अब राउंड करेंगे। साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए,कहा कि आप लोग डटे रहो। हम आपके साथ हैं। हमारे कहने से यहां पर कोरोना के समय मुख्यमंत्री ने दौरा किया था, अब फिर से समय आ गया है कि मुख्यमंत्री को यहां आने की जरूरत है।
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
सुरक्षा की कमान संभाले हुए सैनिकों ने पूर्व सैनिक कल्याण निगम सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से पूर्व सैनिकों ने सोमवार को यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के सामने टेंट लगाकर अनिश्चित काल के लिए धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। यूनिवर्सिटी में पूर्व सैनिक कल्याण निगम एजेंसी के माध्यम से 384 पूर्व सैनिक सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं। इसके साथ ही करीब 200 वार्ड बॉय व लिफ्ट ऑपरेटर व सफाई कर्मचारी है।वही एक सितंबर 2022 से नए ठेकेदार को ठेका दिए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें 200 प्राइवेट गार्ड लगाए जाएंगे।
Next Story