उत्तर प्रदेश

अखिलेश झूठ बोलकर केवल माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, जनता उनकी मंशा अच्छे से जानती हैः मंत्री कपिल देव अग्रवाल

jantaserishta.com
21 Nov 2026 6:05 PM IST
अखिलेश झूठ बोलकर केवल माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, जनता उनकी मंशा अच्छे से जानती हैः मंत्री कपिल देव अग्रवाल
x
लखनऊ। यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव ने सत्ता में रहते हुए जनता की बात सुनी होती तो आज उनकी पार्टी का ये हाल नहीं होता। उन्होंने कहा कि सपा केवल तुष्टीकरण की राजनीति करती है। जबकि बीजेपी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। झूठ बोलकर वो केवल माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि यूपी की जनता सपा की मंशा को अच्छे से जानती है। मंत्री ने कहा कि जेन-जी मजबूती के साथ बीजेपी से जुड़ा हुआ है।
यूपी में तीसरी बार खिलेगा कमल
कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि राधे-राधे की महिला अनंत है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक राधे-राधे कहा जाता है। बड़ों को भी राधे और छोटों को भी राधे कहकर अभिवादन किया जाता है। उन्होंने कहा कि राधा रानी की कृपा से उत्तर प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story