उत्तर प्रदेश

अखिलेश को मिलती भ्रष्टाचार भूषण की उपाधि: ब्रजेश पाठक

Admin Delhi 1
13 March 2023 11:06 AM GMT
अखिलेश को मिलती भ्रष्टाचार भूषण की उपाधि: ब्रजेश पाठक
x

प्रतापगढ़ न्यूज़: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित विपक्ष के उन नौ नेताओं पर तीखा हमला बोला, जिन्होंने पिछले दिनों केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि पत्र पर सपा मुखिया ने भी हस्ताक्षर किए हैं, जबकि उनकी सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी रही.

उपमुख्यमंत्री ने सपा सरकार में हुए घोटालों की याद दिलाते हुए कहा कि गोमती रिवर फ्रंट घोटाला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा भूमि आवंटन में घोटाला, राशन घोटाला, खनन घोटाला, लैपटॉप घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, जल निगम भर्ती घोटाला, समाजवादी पेंशन घोटाला, लोकसेवा आयोग-अधीनस्थ चयन सेवा आयोग में हुए घोटाले, एम्बुलेंस घोटाला, पशुपालन चारा घोटाला सहित कई अन्य घोटाले हुए. उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में हुए घोटालों की लम्बी फेहरिस्त है.

विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप: ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब जब जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से सारे घोटालों की जांच में आगे बढ़ रही हैं तो कई लोगों के मन में भय उत्पन्न हो गया है.

Next Story