उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने पिता और चाचा को अहमियत नहीं दी, रामपुर वाले 'चचा' को क्या देंगे: राजभर

jantaserishta.com
23 Nov 2026 12:01 PM IST
अखिलेश ने पिता और चाचा को अहमियत नहीं दी, रामपुर वाले चचा को क्या देंगे: राजभर
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आजम खान कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर आए हैं, लेकिन उनके बाहर आने से अखिलेश यादव को कोई खास खुशी नहीं हुई। न उन्होंने आजम खान से दुआ-सलाम की और न ही मुलाकात की। यहां तक कि नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर भी आजम को लखनऊ आमंत्रित नहीं किया गया।
राजभर ने कहा कि अखिलेश ने जब अपने पिता और सगे चाचा को महत्व नहीं दिया तो आजम खान को क्या महत्व देंगे। उन्होंने सपा के एम-वाई समीकरण पर कहा कि जिसे अखिलेश भाईचारा कहते हैं, उसमें भाई के रूप में उनके अपने लोग स्थायी हैं, जबकि 'चारा' का चेहरा बदलता रहता है। कभी आजम खान थे, अब कोई और है।
अखिलेश को लगता है आजम दग चुकी गोली हैं
राजभर ने कहा कि अखिलेश को लगने लगा है कि आजम खान अब 'दग चुकी गोली' हैं। आजम खान कभी सैफई सिंडिकेट के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश का राजनीतिक अंडरवर्ल्ड संभालते थे, लेकिन अब उनकी स्थिति बदल गई है। राजभर ने आजम खान के कथित 'बिकने को तैयार' वाले बयान का जिक्र कर अखिलेश को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आजम खान को खरीदने के लिए बाजार में दाढ़ी और मूंछ वाले लोग पहले से ही घूम रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story