उत्तर प्रदेश

अखिलेश पहुंचे काशी, बोले- भाजपा के जाने पर ही बनारस मुस्कुराएगा, मेट्रो का किया वादा

jantaserishta.com
3 Nov 2026 4:39 PM IST
अखिलेश पहुंचे काशी, बोले- भाजपा के जाने पर ही बनारस मुस्कुराएगा, मेट्रो का किया वादा
x
वाराणसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को वाराणसी पहुंचकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि काशी की जनता ने विधान परिषद चुनाव में भाजपा को दोहरी हार का संदेश दिया है। जो लोग डबल इंजन और डबल रफ्तार विकास की बात करते थे, उन्हें बनारस में जनता ने डबल हार और डबल जीरो दिया है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा के जाने पर ही बनारस मुस्कुराएगा। उन्होंने वादा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वाराणसी में मेट्रो का निर्माण कराया जाएगा। एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के बाद पहली बार काशी पहुंचे अखिलेश यादव का लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में पार्टी के नेताओं आशुतोष सिन्हा और लाल बिहारी यादव की जीत ने भाजपा के दावों की हकीकत सामने ला दी है। जनता ने भाजपा को नकारने का काम किया है। सपा अध्यक्ष ने वाराणसी की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। भाजपा सरकार इसे सुधारने में नाकाम रही है। काशी के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वाराणसी में मेट्रो लाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इससे शहर के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। अखिलेश यादव ने रोपवे और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि इन परियोजनाओं के सहारे पूरे पूर्वांचल को जीतने की बात कही जा रही है।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले धोखा देने वाले लखनऊ वाले ही हैं। सपा प्रमुख ने किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और शहर में गंदगी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के जाने के बाद नौजवानों, किसानों समेत सभी वर्गों के लिए खुशहाली का रास्ता खुलेगा।
इसके बाद अखिलेश यादव डाफी स्थित सपा नेता रहे दिवंगत राजेश यादव नत्थू के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने राजेश यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी पत्नी चंदा यादव सहित परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। अखिलेश ने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात भी की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story