उत्तर प्रदेश

EVM पर सवाल उठाकर हार स्वीकार कर रहे हैं अखिलेश: मोहसिन रजा का बयान

jantaserishta.com
9 March 2022 12:53 PM IST
EVM पर सवाल उठाकर हार स्वीकार कर रहे हैं अखिलेश: मोहसिन रजा का बयान
x

Uttar Pradesh Elections 2022 Updates: यूपी में सातों चरण का चुनाव सम्पन्न हो चुका है. 10 मार्च को मतगणना होनी है. वहीं, अलग-अलग एग्जिट पोल को लेकर कमोबेश समान कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, एग्जिट पोल ने यूपी में बीजेपी सरकार को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, इसके विरोध और पक्ष का कोरस शुरू हो चुका है। केन्द्रीय चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार गुरुवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट व सर्विस वोट की गिनती शुरू होगी, इसके आधे घंटे बाद ही इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की कण्ट्रोल यूनिट में दर्ज हुए वोटों की भी गणना शुरू हो जाएगी। अनुमान है कि सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच शुरुआती रुझान आना शुरू हो जाएंगे।

EVM से छेड़छाड़ के आरोपों पर उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रज़ा ने कहा, 'EVM पर सवाल उठाकर वे(अखिलेश यादव) अपनी हार को स्वीकार कर रहे हैं। उ.प्र. में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। ये लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story