- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- डीएम का आदेश मिलने के...
डीएम का आदेश मिलने के बाद अकबर बंजारा की 26 करोड़ रुपये की संपत्ति होगी कुर्क
![डीएम का आदेश मिलने के बाद अकबर बंजारा की 26 करोड़ रुपये की संपत्ति होगी कुर्क डीएम का आदेश मिलने के बाद अकबर बंजारा की 26 करोड़ रुपये की संपत्ति होगी कुर्क](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/10/07/2087326-meerut-news1650545729.avif)
मेरठ न्यूज़: इंटरनेशनल गोतस्कर अकबर बंजारा की 26 करोड़ से अधिक की संपत्ति पुलिस कुर्क करने जा रही है। इसके लिये पुलिस ने पूरी फाइल तैयार करके जिलाधिकारी के पास भेज दी है। सारी संपत्ति चिह्नित करने के बाद पुलिस ने जब्तीकरण की संस्तुति की है। डीएम का आदेश मिलने के बाद संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में अकबर का आलीशान बंगला है। तीन मकान फलावदा कस्बे में हैं। 155 बीघा कृषि भूमि बहसूमा में है। 20 बीघा महलका, 18 बीघा नारनौल, 20 बीघा मारवाड़ी, नौ बीघा फलावदा और नौ बीघा जमीन बदनौरा में है। लिसाड़ी गेट के सौ फुटा रोड पर 15 दुकानें और तीन मकान भी अकबर ने बना रखे हैं। समसपुर में 53 बीघे का आम का बाग है, जो तरुण मांगलिक से खरीदा था। इस बाग की कीमत सात करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। एसपी देहात ने बताया कि सभी संपत्ति की कीमत करीब 26 करोड़ रुपये है। उसके अलावा भी अकबर की संपत्ति का पता किया जा रहा है।
फलावदा पुलिस ने अकबर बंजारा के भाई सलमान, यहीं के बाबू खां, पंजाब के रंजीत कुमार और इकबाल निवासी संभलहेड़ा मुजफ्फरनगर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। असम में बांग्लादेश बार्डर पर भी अकबर का फार्म हाउस है, जिसे गोकशी का अड्डा बना रखा था। फरवरी में अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को पुलिस कस्टडी में वेस्ट बंगाल में मार गिराया गया था।