- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आकाश सक्सेना ने आजम...
उत्तर प्रदेश
आकाश सक्सेना ने आजम खान के बयान को कहा कोर्ट की अवमानना पर अकंट योग्य टिप्पणी
SHIDDHANT
30 Sept 2025 8:02 PM IST

x
Rampur रामपुर: विधायक आकाश कुमार सक्सेना ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरे खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे फर्जी हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में विधायक आकाश कुमार सक्सेना ने कहा कि आजम खान के खिलाफ मुकदमे फर्जी हैं या नहीं, इस बात का फैसला कोर्ट कर चुका है। लेकिन, जिस तरह का बयान आजम खान दे रहे हैं, उससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि वे कोर्ट की अवमानना करने पर उतारू हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अब अगर आपको किसी बात को लेकर आपत्ति है, तो आप उसे लेकर ऊपर की अदालत में जाइए। हमें कोई आपत्ति नहीं है। ऊपरी अदालत की तरफ से जो भी आदेश दिया जाएगा, वो हम सभी लोगों को स्वीकार्य होगा। लेकिन, एक ऐसे व्यक्ति को जिसे कानून की बहुत अच्छी समझ हो, उसके लिए इस प्रकार की टिप्पणी करना किसी भी प्रकार से उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि आजम खान का दिल इस बात को भलीभांति जानता है कि ये मुकदमे फर्जी हैं या नहीं। क्या उनके बेटे के दो जन्म प्रमाणपत्र किसी सरकार ने बनाए थे? ये प्रमाणपत्र आजम खान और उनकी पत्नी के शपथ पत्र के आधार पर ही बनाए गए। एक लखनऊ से बनता है और एक रामपुर से बनता है। ये बात पूरी तरह से सच है कि दोनों ही प्रमाणपत्र फर्जी हैं। अब ये बात आजम खान को ही पता है कि कौन सा प्रमाणपत्र फर्जी है और कौन सा नहीं, वो भलीभांति इसके बारे में जानते होंगे। ऐसी स्थिति में उन्हें इन चीजों पर बहुत ही सोच समझकर बोलना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि आजम खान अंदर रहें या बाहर, मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट की तरफ से जो भी फैसला लिया जाता है, उसे हम सभी लोगों को स्वीकार करना होगा। इसके अलावा, आजम खान के किसी पार्टी में शामिल होने पर विधायक आकाश कुमार सक्सेना ने कहा कि एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है। वे जहां कहीं भी जाएंगे निश्चित तौर पर पूरे राजनीतिक परिवेश को दूषित कर देंगे। अब मुझे यह समझ में नहीं आ रहा है कि उन्हें अपनी पार्टी में बुला कौन रहा है। अब तक तो कोई सामने नहीं आया है जिसने खुलकर यह बात कही हो कि हम चाहते हैं कि आजम खान हमारी पार्टी में शामिल हो जाएं। आज की तारीख में राजनीति में हर कोई उनके बारे में जान चुका है कि उनकी असलियत क्या है।
उन्होंने कहा कि रामपुर में जिस तरह से मुस्लिमों का उत्पीड़न हुआ है, वो किसी से छुपा नहीं है। मैं तो चाहता हूं कि पत्रकारों की टीम यहां पर आए और देखे कि कैसे पत्रकारों का उत्पीड़न किया गया। रामपुर में विशेष रूप से मुस्लिमों पर अत्याचार किया गया है। अगर हम इस विषय की गहराई में जाएंगे, तो दिल पसीज जाएगा।
Tagsआकाश सक्सेनाआजम खानमुकदमेजन्म प्रमाणपत्रकोर्ट अवमाननारामपुरराजनीतिक बयानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





