उत्तर प्रदेश

यूपी बनेगा हथियार निर्माण का हब: अमेठी में बनेगी AK-203 राइफल्स, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

jantaserishta.com
4 Dec 2021 12:17 PM IST
यूपी बनेगा हथियार निर्माण का हब: अमेठी में बनेगी AK-203 राइफल्स, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
x

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश को जल्द ही हथियार निर्माण का केंद्र बनाने की तैयारी जोरशोर से चल रही है. इसी के तहत यहां अमेठी में जल्द ही रूसी असॉल्ट राइफल एके-203 (AK-203 Assault Rifle) बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है. इससे रक्षा निर्माण के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिशों के साथ ही राज्य में रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे. सरकार से जुड़े सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह फैक्टरी रूस के साथ साझेदारी में बनाई जाएगी, जो रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच गहरी होती साझेदारी को दर्शाता है.

AK-203 असॉल्ट राइफल कलाश्निकोव सीरीज की सबसे आधुनिक और घातक राइफल है. 7.62 X 39mm कैलिबर वालीAK-203 राइफल तीन दशक पहले शामिल इंसास राइफल (INSAS Rifle) की जगह लेंगी. ये असॉल्ट राइफल्स घुसपैठ तथा आतंकवाद रोधी अभियान में भारतीय सेना की ताकत को बढ़ाएंगे.
इंसास राइफल की तुलना में AK-203 असॉल्ट राइफल छोटी, हल्की और ज्यादा घातक है. AK-203 का वजन 3.8 किलोग्राम है, जबकि इंसास राइफल का वजन बिना मैगजीन और बेयोनेट के भी 4.15 किलोग्राम होता है. वहीं इंसास की लंबाई 960 मिलीमीटर होती है, जबकि AK-203 बस 705 मिलिमीटर लंबी है.
देश में AK-203 असॉल्ट राइफल बनाने के लिए भारत और रूस के बीच बने एक खास साझा उपक्रम इंडो-रसिया राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड अमेठी में इसका कारखाना लगाएगी. इस पर भारत के तत्कालीन ओएफबी [अब now Advanced Weapons and Equipment India Limited] (AWEIL) और मुनिशन इंडिया लिमिटेड (MIL) तथा और रूस के रोसोबोरोनएक्सपोर्ट (ROI) और कलाश्निकोव मिलकर काम करेंगे.
सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह परियोजना विभिन्न एमएसएमई और अन्य रक्षा उद्योगों को कच्चे माल और घटकों की आपूर्ति के लिए व्यावसायिक अवसर प्रदान करेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. यह परियोजना यूपी को भारत के बढ़ते रक्षा निर्माण कौशल में एक प्रमुख योगदानकर्ता बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story