- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जर्नलिस्ट प्रेस क्लब...
उत्तर प्रदेश
जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अजय श्रीवास्तव अध्यक्ष व सुधेस मोहन महामंत्री निर्वाचित
Rani Sahu
4 Sep 2022 12:49 PM GMT

x
रविवार को जिला पंचायत सभागार में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का जिला कमेटी का गठन किया गया जिला कमेटी का निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय व सहायक जिला चुनाव अधिकारी अंकुश श्रीवास्तव कटिबद्ध रहे जिनकी सकुशल देखरेख में जिला कमेटी व जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद पर अजय कुमार श्रीवास्तव,सर्वसम्मति से निर्वाचित किये गए तो उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार त्रिपाठी,व राजेश कुमार वैश्य चुने गए महामंत्री पद पर सुदेश मोहन श्रीवास्तव, जिला मंत्री सुशील कुमार शुक्ला, अभिषेक कुमार पांडे, संगठन मंत्री विपिन कुमार श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता, आय-व्यय निरीक्षक सुनील कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार मोदनवाल और कार्यक्रम संयोजक के रूप में आकाश त्रिपाठी को सर्व सम्मत से पदाधिकारी बनाया गया है।
वहीं जिला कार्यसमिति में दीपक कुमार गुप्ता, जितेंद्र निषाद,धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, एसपी साहनी, अखिलेश कुमार, अंकित पांडे, अर्जुन कुमार मौर्य, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश प्रजापति, सुधीर पांडे,विजय चौरसिया, राकेश पांडे, सुधांशु नारायण त्रिपाठी, शिवदयाल गिरी, मोहम्मद कमालुद्दीन, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, सुधीर त्रिपाठी, नवीन त्रिपाठी, विजय चौरसिया, शमशुल हुदा खान, अखिलेश कुमार को जिला कार्यसमिति में शामिल किया गया है। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के संरक्षक दीपक श्रीवास्तव ने मनोनीत जिला पदाधिकारियों व जिला कार्य समिति के सदस्यों को शपथ ग्रहण दिलाया।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि आज से पुनः हमें नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रेस क्लब से जुड़े सभी पदाधिकारियों सदस्यों को किसी भी प्रकार की समस्याओं के लिए हर समय तैयार रहूंगा।उन्होंने कहा कि पत्रकार हित के लिए प्रेस क्लब सदैव संघर्षशील रहा है। अधिवेशन में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्गत पत्र पर भी जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने घोर निंदा की है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बीएसए द्वारा पत्रकारों के लिए विभागीय पत्र जो जारी किया है उसे वापस ले। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विश्व दीपक त्रिपाठी, नवीन सिंह विशेन, सुनील कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार पांडे, जय प्रकाश सिंह,जेबी सिंह, उपेंद्र कुमार , सौरभ कुमार, अनिल कुमार वर्मा,विनय कुमार नायक, बीडी यादव,जितेंद्र कुमार शाही,विश्वामित्र मिश्रा,प्रदीप अग्रहरी,केशव शुक्ला,परमेश्वर गुप्त रमेश यादव सतेन्द्र मणि मार्तण्ड गुप्ता राजीव रत्न पाण्डेय रविन्द्र मिश्रा सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।

Rani Sahu
Next Story