उत्तर प्रदेश

अजय चौधरी बने ब्लॉक अध्यक्ष

Admin Delhi 1
25 March 2023 5:33 PM IST
अजय चौधरी बने ब्लॉक अध्यक्ष
x

बस्ती: ब्लॉक के सभागार में पंचायत सहायक संघ का चुनाव सहायक विकास अधिकारी सुभाषचंद्र के नेतृत्व में हुआ | इसमें ब्लॉक ईकाई का गठन किया गया चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ और ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए अजय चौधरी युवा दीपचंद ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत किए | इस पद के लिए कुल 48 पंचायत सहायकों में से 28 वोट अजय चौधरी को मिला तथा 20 वोट दीपचंद को मिले | इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि मुझे पंचायत सहायको की इकाइयों के सहयोग से मुझे अध्यक्ष पद के लिए चुना गया ,मै समस्त पंचायत सहायको को दिल से धन्यवाद देता हूँ तथा मै निवेदन करता हूँ पंचायत सहायको को जो भी समस्याए है उनका तुंरत निस्तारण किया जाएगा |

इस दौरान कुदरहा विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी सुभाषचंद्र, अजीत वर्मा ( उपाधयक्ष), राजन पटेल (सलाहकार), रूमा सिंह (महामंत्री), पूजा मिश्रा (मंत्री), उदय प्रताप पाडेय ( कोषाध्यक्ष), विवेक पाल ( एडिटर), उमेश यादव (संगठन मंत्री), संदीप कुमार यादव ( मीडिया प्रभारी), वैजनाथ, विकास दीप, प्रीति गुप्ता, रीमा, अनिल चौधरी, ममता यादव, आकाश गुप्ता, प्रवीण, संदीप चौधरी, मीना, रेखा आदि लोग मौजूद रहे |

Next Story