- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- AI से बनी फेक फोटो ने...
उत्तर प्रदेश
AI से बनी फेक फोटो ने कराया घमासान, गुस्साई पत्नी ने अस्पताल पहुंचकर पति को पीटा
jantaserishta.com
21 Nov 2026 8:19 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के इटावा में AI से बनी एक फेक फोटो को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है. आरोप है कि किसी दूसरी महिला के साथ AI से बनाई गई फोटो देखकर पत्नी आग बबूला हो गई और अस्पताल पहुंचकर पति की जमकर पिटाई कर दी.
मारपीट में घायल पति बाद में इटावा के डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने पहुंचा. पीड़ित अंकित दिवाकर एक निजी अस्पताल के अल्ट्रासाउंड विभाग में काम करते हैं और एक डॉक्टर के सहयोगी भी हैं. अंकित के मुताबिक, उनके शरीर पर चोट के निशान पत्नी की पिटाई के कारण आए हैं. उन्होंने बताया कि उनकी शादी करीब 6 साल पहले हुई थी और उनकी पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं.
अंकित का आरोप है कि उनकी पत्नी ने AI की मदद से किसी दूसरी महिला के साथ बनाई गई एक फेक फोटो देख ली थी. फोटो देखने के बाद वह गुस्से में अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने पति के साथ मारपीट की. इसके बाद अंकित चोट के निशान के साथ इमरजेंसी वार्ड में दवा और इलाज कराने पहुंचे.
पीड़ित पति का कहना है कि वह AI से बनी फेक फोटो का शिकार हुए हैं. उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से करने की भी कोशिश की थी, लेकिन बाद में वापस लौट आए. हालांकि, इस पूरे मामले में अभी पत्नी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





