उत्तर प्रदेश

Agra: युवक ने भाभी की बहन की हत्या के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

Admindelhi1
4 April 2025 1:18 PM IST
Agra: युवक ने भाभी की बहन की हत्या के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
x

आगरा: एकतरफा प्रेम में पड़े युवक ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। एत्मादपुर के रहनकलां गांव में बुधवार को युवक ने अपनी भाभी की बहन को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

दीपक नाम का युवक अपने भाई अभिषेक की ससुराल आया था। घर में ज्योति, उसकी मां सुनीता देवी और भाभी भारती मौजूद थीं। जब सुनीता देवी रसोई में गईं, तभी दीपक ने ज्योति को दूसरे कमरे में खींच लिया और दरवाजा बंद कर लिया। शोर सुनकर जब सुनीता देवी ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, तभी दो गोलियों की आवाज आई।

पुलिस के दरवाजा तोड़ने पर ज्योति का शव तख्त पर पड़ा मिला, जबकि दीपक जमीन पर मृत पड़ा था। मौके से तमंचा और दो खोखे बरामद हुए।

एकतरफा प्रेम बना वजह

ग्रामीणों के अनुसार, दीपक अपनी भाभी की बहन ज्योति से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार ने मना कर दिया था। इस फैसले से दीपक बेहद परेशान था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

परिवारों में मचा कोहराम

इस दर्दनाक घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। गुरुवार को ज्योति के छोटे भाई उमेश ने बहन की चिता को अग्नि दी, जबकि दीपक के चार माह के भतीजे से मुखाग्नि दिलवाई गई। गांव में शोक की लहर छा गई और हर तरफ मातम पसरा रहा।

Next Story