उत्तर प्रदेश

Agra: अज्ञात ई-मेल से अफरा-तफरी, पूरी रात छानबीन के बाद खाली हाथ लौटी टीम

Admindelhi1
30 Jun 2025 6:42 PM IST
Agra: अज्ञात ई-मेल से अफरा-तफरी, पूरी रात छानबीन के बाद खाली हाथ लौटी टीम
x

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित खेरिया एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रविवार देर रात एक संदिग्ध ई-मेल के जरिए दावा किया गया कि एयरपोर्ट परिसर में विस्फोटक से भरा बैग छिपाया गया है। इस सूचना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन, सीआईएसएफ, बम निरोधक दस्ते और स्थानीय पुलिस तत्काल हरकत में आ गई और पूरी रात सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

घंटों तक चली जांच के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। बम स्क्वॉड ने एयरपोर्ट के कोने-कोने की जांच की लेकिन ई-मेल में दिए गए दावे की पुष्टि नहीं हो सकी।

एयरपोर्ट की मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुकृति निगम की तहरीर पर शाहगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है और ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस व लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि यह तीसरी बार है जब आगरा एयरपोर्ट को बम की धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Next Story