उत्तर प्रदेश

Agra: बीएड कॉलेजों पर विश्वविद्यालय की सख्ती, 70 की मान्यता खत्म

Admindelhi1
27 Jun 2025 7:05 PM IST
Agra: बीएड कॉलेजों पर विश्वविद्यालय की सख्ती, 70 की मान्यता खत्म
x

आगरा: डॉ0 भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 70 बीएड कॉलेजों में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही दो बीपीएड और एक एमएड कॉलेज पर भी कार्रवाई की गई है। विवि प्रशासन ने इन कॉलेजों को प्रवेश प्रक्रिया से बाहर करने का आदेश जारी कर दिया है। ऐसे कॉलेज अब आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे, जिससे विवि की बीएड सीटों की संख्या पर सीधा असर पड़ेगा। यह कार्रवाई नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) की ओर से की गई। एनसीटीई ने देशभर में चल रहे बीएडए एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता जांच के बाद 2200 से अधिक कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। आदेश के अनुसार, इन कॉलेजों में सत्र 2025-26 से अग्रिम आदेश तक कोई प्रवेश नहीं होगा। विवि के जिन 70 कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई हैए उनमें 67 केवल बीएड संचालित करते हैंए जबकि शेष तीन में एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रम भी संचालित 70 संबद्ध महाविद्यालयों के विड्रॉल ऑर्डर जारी किए गए हैं। इनमें बीएड, एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रम संचालित करने वाले कॉलेज शामिल हैं। आदेश के अनुसार इन्हें सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। एनसीटीई ने देशभर के कॉलेजों की गुणवत्ता जांचने के लिए परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट (पार) की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत कॉलेजों से सत्र 2021-22 और 2022-23 की रिपोर्ट मांगी गई थी। कई बार समय देने के बावजूद जब कॉलेजों ने रिपोर्ट जमा नहीं की, तो उन्हें एनसीटीई एक्ट 1993 की धारा 17(1) के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। फिर भी जवाब न मिलने पर 2200 से अधिक कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गई। शेष के खिलाफ जांच जारी है।

डमी कॉलेजों पर भी गिरी गाज

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लागू होने के बाद एनसीटीई ने डमी शिक्षण संस्थानों, फर्जी शिक्षक और छात्रों की पहचान के लिए पार रिपोर्ट लागू की। इस प्रक्रिया में कई ऐसे कॉलेजों की शिकायतें मिलीं जहां न तो पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर था, न ही योग्य शिक्षक। कुछ कॉलेजों में केवल छात्रों का नामांकन दिखाकर मान्यता बनाए रखी जा रही थी। ऐसे संस्थानों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है और भविष्य में और कॉलेज जांच के दायरे में आ सकते हैं।

ये है बीएड कॉलेजों के नाम

मथुरा के कॉलेजों के नाम

सर्वोदय महाविद्यालय, मथुरा

फैज आम मार्डन कॉलेज, मथुरा

राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट, मथुरा

एसडीएस डिग्री कॉलेज, मथुरा

आरएसएस डिग्री कॉलेज, मथुरा

श्रीमती प्रेमलता मायादेवी अग्रवाल गल्र्स महाविद्यालय, मथुरा

श्री गिरराज महाराज कॉलेज, मथुरा

श्रीरति राम महाविद्यालय, मथुरा

आरबीएस कॉलेज, मथुरा

एसजीएम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मथुरा

एनएसएस कॉलेज आफ एजुकेशन, मथुरा

धनवंतिर एजुकेशन इंस्टीट्यूट, मथुरा

एसएमएस महाविद्यालय, मथुरा

शांति देवी श्रीनाथ भार्गव बीएड कॉलेज, मथुरा

श्री श्याम सुंदर भगवान दास गर्ग महाविद्यालय, मथुरा

आगरा एजुकेशन कॉलेज, मथुरा

राजवीर सिंह सिकरवार कॉलेज, मथुरा

पूरन गोपाल शुक्ला एकेडमी, मथुरा

कृष्णा कॉलेज, मथुरा

किशन प्यारी शुक्ला कॉलेज, मथुरा

डीपी एजुकेशन इंस्टीट्यूटए मथुरा

आगरा कॉलेजों के नाम

सी इंपेक्ट इंस्टीट्यूट, आगरा

एचएल वर्मा महाविद्यालय, आगरा

एक्मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी, आगरा

एमडी कॉलेज, आगरा

श्रीमती लक्ष्मीदेवी महिला एजुकेशन इंस्टीट्यूट, आगरा

श्री रघुवीर सरन डिग्री कॉलेज, आगरा

श्री पूरन प्रसाद गुप्ता मेमोरियल डिग्री कॉलेज, आगरा

कृष्णा एकेडमी, आगरा

श्रीराम महाविद्यालय, आगरा

मां दुर्गा कॉलेज, आगरा

विजय स्वरूप महिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आगरा

एसडी भदावर डिग्री कॉलेज, आगरा

रघुराम महाविद्यालय, आगरा

पंडित मनीष शर्मा डिग्री कॉलेज, आगरा

मदन मोहन स्मारक कॉलेज, आगरा

पीतांबर डिग्री कॉलेज, आगरा

राजा एसपी सिंह डिग्री कॉलेज, आगरा

गायत्री महाविद्यालय, आगरा

श्यामा श्याम टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, आगरा

श्रीराम चरन सिंह महाविद्यालय, आगरा

श्री सौदान सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, आगरा

बीडीएम कन्या महाविद्यालय,आगरा

बीआर कॉलेज, आगरा

श्रीराम एजुकेशन कन्या डिग्री कॉलेज, आगरा

एमडीपी कॉलेजए एजुकेशन, आगरा

खजान सिंह गल्र्स डिग्री कॉलेज, आगरा

कला डिग्री कॉलेज, आगरा

श्रीमती हरि प्यारी देवी एजुकेशन इंस्टीट्यूट, आगरा के नाम शामिल है।

फिरोजाबाद कॉलेजों के नाम

एसआरके कॉलेज, फिरोजाबाद

श्री साहब सिंह महाविद्यालय, फिरोजाबाद

मां अंजनि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, फिरोजाबाद

चौधरी मुल्तान सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, फिरोजाबाद

एसआरडी कॉलेज, फिरोजाबाद

यदुनाथ पाल सिंह महाविद्यालय, फिरोजाबाद

माइंड पावर एजुकेशन कॉलेज, शिकोहाबाद

आरएन शिक्षा दीप कन्या महाविद्यालय, फिरोजाबाद

एसआरडी कॉलेज, फिरोजाबाद

मैनपुरी के कॉलेजों के नाम

बाबूराम यादव डिग्री कॉलेज, मैनपुरी

किशनी महाविद्यालय, मैनपुरी

केबीए महिला महाविद्यालय, मैनपुरी

शांतिदेवी महाविद्यालय, मैनपुरी

एसके साइंटिफिक महाविद्यालय, मैनपुरी

श्री भूप सिंह स्मृति महिला विद्यालय, मैनपुरी

मोनी बाबा धर्मानंद सरस्वती महाराज महाविद्यालय, मैनपुरी

चौधरी हरिद्वारी लाल महाविद्यालय, मैनपुरी

विक्रम शिक्षा निकेतन महाविद्यालय, मैनपुरी

Next Story