- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Agra: पुलिस से मुठभेड़...

x
Agra आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के थाना अछनेरा क्षेत्र में रविवार तड़के लगभग तीन बजे पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान अपाचे सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में बदमाश दीपक के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन बदमाशों ने बीते बुधवार को थाना अछनेरा के गांव किर्या के पास लूट की थी।
गांव निवासी जगबीर का भतीजा आर्यन अपनी पत्नी संध्या और लक्ष्मी के साथ खेरागढ़ से लौट रहा था। इस दौरान अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर झुमकी, चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र और एक हजार रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए थे।
अछनेरा थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में अभियोग दर्ज कर लिया गया था और सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए जेवरात, तमंचा, कारतूस और दो अपाचे बाइक बरामद की है।
TagsAgra पुलिस मुठभेड़तीन बदमाश गिरफ्तारAgra police encounterthree criminals arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





