उत्तर प्रदेश

प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे गर्म रहा आगरा ,बदल सकता मौसम का मिजाज

Tara Tandi
19 April 2024 11:00 AM GMT
प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे गर्म रहा आगरा ,बदल सकता मौसम का मिजाज
x
आगरा : उत्तर प्रदेश का आगरा जिला बृहस्पतिवार को प्रदेश में सबसे गर्म स्थानों में दूसरे स्थान पर रहा। यह शहर में सीजन का सबसे गर्म दिन था। सुबह से निकली धूप ने तन झुलसाया तो गर्म हवाओं के थपेड़ों ने गर्मी को और तेज किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। शहर में तेज हवाएं चलने के साथ बादल गरजेंगे। इस दौरान हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
इससे पहले बृहस्पतिवार को शाम करीब 5 बजे बादलों ने गर्मी और तपन से स्थिति को संभाला। लेकिन, तब तक 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन बन चुका था। पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 23.2 डिग्री रहा।
उच्च तापमान वाले टॉप 5 शहर-
प्रयागराज- 42.2
आगरा - 41.8
मथुरा-वृंदावन- 41.5
झांसी- 40.6
वाराणसी- 40.2
आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 42
न्यूनतम तापमान- 25
सूर्योदय- 5:51
सूर्यास्त- 6:44
एक्यूआई- 52
गर्मी ने अपने तेवर मार्च माह से ही दिखाने शुरू कर दिए थे। 31 मार्च को शहर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। इसके बाद 9 अप्रैल को एक बार फिर पारा 40 पार पहुंचा। 11 अप्रैल को फिर पारा 40 पार (40.7 डिग्री सेल्सियस) के अधिकतम स्तर पर पहुंचा।
बृहस्पतिवार का दिन सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन में कड़ी धूप ने परेशान किया। शाम करीब 5 बजे बादलों के प्रवेश के साथ सूरज की गर्मी से कुछ राहत मिल सकी।
Next Story