उत्तर प्रदेश

आगरा अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री गिरावट दर्ज

Tara Tandi
9 May 2024 10:00 AM GMT
आगरा अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री गिरावट दर्ज
x
आगरा : भीषण गर्मी से जूझते आगरा शहर के लिए कई दिन बाद बुधवार का दिन राहत भरा रहा। दिन में धूप निकली, लेकिन बादलों के चलते सूरज की किरणों की तीव्रता नियंत्रित रही। वहीं दिन में हवा चलने से भी गर्मी कम रही और अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि न्यूनतम तापमान अपने उच्चतम स्तर पर रहा और यह 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ रात का पारा बढ़ने से लोगों को गर्मी अधिक महसूस हो रही है। मौसम विभाग बृहस्पतिवार को बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त कर रहा है।
पिछले दो दिनों में शहर का तापमान 44 डिग्री और उससे अधिक रहा। मंगलवार को आगरा प्रदेश में 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। बुधवार को तापमान की रफ्तार को बादल और हवाओं ने ब्रेक लगाया। इससे अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस पर थम गया।
न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई और यह 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को भी मौसम का मिजाज तुलनात्मक रूप से ठीक रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
आज का तापमान (पूर्वानुमान)
अधिकतम तापमान- 37
न्यूनतम तापमान- 26
सूर्योदय- 5:34
सूर्यास्त- 6: 55
एक्यूआई- 88
Next Story