उत्तर प्रदेश

आगरा पुलिस ने सट्टेबाज अंकुश मंगल उर्फ अंकुश अग्रवाल की 3 करोड़ की संपत्ति की जब्त

Admin Delhi 1
15 Sep 2022 3:08 PM GMT
आगरा पुलिस ने सट्टेबाज अंकुश मंगल उर्फ अंकुश अग्रवाल की 3 करोड़ की संपत्ति की जब्त
x

आगरा न्यूज़: आगरा पुलिस ने सटोरियों पर लगाम कसने की ठान ली है। जिसके लिए पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ एक अभियान चला रखा है। जिसके तहत कई लोगों की संपत्ति को जब्त किया गया। ऐसे ही अब आगरा पुलिस ने गुरुवार को कार्यवाही करते हुए सट्टेबाज अंकुश मंगल उर्फ अंकुश अग्रवाल की संपत्ति को सील कर दिया। पुलिस ने उसके कमला नगर के ब्रजधाम में बने 4 मकानों को सील कर दिया। जिनकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है।

अंकुश अग्रवाल फिलहाल है जेल में: आपको बता दें कि अंकुश अग्रवाल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगता था। उसके ऊपर न्यू आगरा थाने में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है। जिसके चलते पुलिस ने उसे फरीदाबाद से पकड़ कर जेल भेज दिया था। अब इसकी संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की गई। एसपी सिटी विवेक कुमार ने मुनादी कर सट्टेबाज की संपत्ति को जप्त किया।

इससे पहले इन पर गिरी गाज: इससे पहले भी पुलिस ने कई सट्टेबाजों की संपत्ति को जप्त किया गया। 19 जून को स्टोरी संदीप कुमार की 1.15 करोड़ रुपए की संपत्ति को जप्त किया गया। इसके खिलाफ थाना जगदीशपुरा में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज था। जिसके बाद इसकी संपत्ति को चयनित किया गया और जिला अधिकारी के आदेश पर फिर उसे कुर्क किया गया। इससे पहले स्टोरी सनी की संपत्ति को कुर्क किया गया था।

अब तक इनकी गई संपत्ति जब्त:

1. विष्णु प्रकाश रावत (कहरई, ताजगंज) की 24.51 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।

2. राजेंद्र उर्फरज्जो जैन (पथवारी, छत्ता) की 6.80 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।

3. अमित मित्तल (पंचवटी कॉलोनी) की 2.35 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।

4. किशन कुमार अग्रवाल (लोहिया नगर, बल्केश्वर) की 1.45 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।

5. चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता (तेज नगर, कमला नगर) की 1.28 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।

6. राकेश कुमार (मूरहरा, एत्मादपुर) की 83.35 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।

7. अनिल द्वारिका उर्फ अनिल सिंधी (काला महल, छत्ता) की 80 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।

8. सूर्यकांत गुप्ता (तेज नगर, कमला नगर) की 67.95 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।

9. संजीव कुमार गुप्ता (न्यू आदर्श नगर) की 37.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।

10. भाव सिंह (डॉक्टरपुरा, फतेहाबाद) की पांच लाख रुपये की संपत्ति जब्त।

11. शिवराम (जटपुरा, फतेहाबाद) की 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त।

12. हेत सिंह (फतेहाबाद) की 30 हजार रुपये की संपत्ति जब्त।

13. मंटोला में पुलिस प्रशासन की टीम ने सट्टेबाज आरिफ उर्फ गुड्डू उर्फ शब्बीर की 3.40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।

14. सनी और सारिक अहमद की 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया।

(अप्रैल 2021 से लेकर जून 2022 में अब तक की कार्रवाई)

Next Story