उत्तर प्रदेश

Agra News: अचानक से हुआ ब्लास्ट, धुआं और तेज आवाज सुनकर सहम गया युवक

Bharti Sahu 2
11 Aug 2024 7:14 AM IST
Agra News:  अचानक से हुआ ब्लास्ट, धुआं और तेज आवाज सुनकर सहम गया युवक
x
Agra News: जगदीशपुरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार में अचानक जमीन में धमाका हो गया। तेज आवाज के साथ एक दर्जन घरों की बिजली चली गई।
बताय जा रहा है की बारिश के चलते टोरंट पावर की भूमिगत लाइन में शार्ट सर्किट हुआ था। थोड़ी देर बाद ही आपूर्ति सुचारू हो गई थी।
टोरंट ने डाली है अंडरग्राउंड लाइन
आवास विकास सेक्टर चार निवासी हेमंत ने बताया की सुबह 6:23 बजे बारिश के कारण मिट्टी काफी गीली हो गई थी। टोरंट के बिजली के बाक्स के पास ही भूमिगत लाइन में अचानक शार्ट सर्किट हुआ और तेज धमाका हुआ। अचानक एक दर्जन घरों की बिजली चली गई। थोड़ी दूर पर एक व्यक्ति आ रहा था। आवाज सुनकर वो भी डर गया।
Next Story