उत्तर प्रदेश

Agra News: बड़ी बहन ने लगाई डांट, 12 साल के बच्चे ने उठाया कदम

Bharti Sahu 2
29 July 2024 10:32 AM IST
Agra News: बड़ी बहन ने लगाई डांट, 12 साल के बच्चे ने उठाया कदम
x
Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के ताजगंज थाना क्षेत्र के आनंदी विहार में कथित तौर पर पढ़ाई के लिए डांटे जाने पर चौथी कक्षा के एक छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 12 वर्षीय छात्र घर में खेल रहा था तभी उसकी बड़ी बहन पायल ने पढ़ाई न करने पर उसकी डांट लगाई। घटना के समय बच्चों की मां घर पर नहीं थीं और करीब एक घंटे बाद जब वह वापस आईं तो उन्होंने बेटे को आवाज लगाई लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने जब खिड़की से झांका को देखा कि छात्र फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि छात्र को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story