- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Agra: आगरा होटल में...
Agra: आगरा होटल में हत्या, राज चौहान पर ताबड़तोड़ फायरिंग

आगरा: ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया–जलेसर रोड पर शुक्रवार को एक होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक राज चौहान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना शराब पीने के दौरान हुए विवाद के चलते हुई लगती है।घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि कमरे में फायरिंग के दौरान राज चौहान घायल होकर बाहर भागे, लेकिन पीछे से आए युवकों ने और गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी। मौके से पांच खाली खोखे, कमरे में शराब की खाली बोतलें और गिलास बरामद हुए। राज के शरीर पर चार गोलियां लगीं।
हाथरस के सादाबाद के गांव बेदई के मूल निवासी राज चौहान का परिवार काफी समय से ट्रांस यमुना में रहता है। राज चौहान हत्या के प्रयास के मामले में एक वर्ष तक जेल में रह चुके थे और 2 दिसंबर को जेल से रिहा हुए थे। जेल से बाहर आने पर उनके भाई हर्ष ठाकुर के आह्वान पर सैकड़ों युवकों ने जिला जेल पर जुलूस निकालकर स्वागत किया था।
पुलिस ने पहले ही इस मामले में 12 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जिनमें से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।एसएन होटल में हुई हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी और उनके ठिकानों का पता लगाने के लिए विशेष फोर्स तैनात किया है। जांच जारी है।





