उत्तर प्रदेश

Agra: नशे की गोली देकर पति करता था हैवानियत, मामला दर्ज

Admindelhi1
18 Feb 2025 10:01 AM IST
Agra: नशे की गोली देकर पति करता था हैवानियत, मामला दर्ज
x
"पत्नी ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार"

आगरा: आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला पुलिस के पास पहुंची और अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे नशे की गोली खिलाकर हाथ-पैर बांध देता था और फिर उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करता था।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। लेकिन जब भी वह मायके जाती, किसी तरह फिर से ससुराल लौट आती। महिला ने बताया कि उसका पति रात में उसे नशे की दवा खिलाकर उसके हाथ-पैर बांध देता और फिर जबरदस्ती करता। जब वह विरोध करती तो पति बेरहमी से मारपीट करता।

महिला का यह भी आरोप है कि पति ने उसे लोहे की सरिए से भी पीटा। जब हालात बर्दाश्त से बाहर हो गए तो वह किसी तरह जान बचाकर भागी और पुलिस के पास पहुंची।

पीड़िता ने बताया कि न तो ससुराल में उसकी कोई सुनवाई होती थी और न ही मायके वालों ने उसकी मदद की। वह पूरी तरह अकेली पड़ गई थी।

फिलहाल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story