- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Agra: पति ने धारदार...

आगरा: यूपी के आगरा के इरादत नगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां केशव नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी राधा (32) की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि आरोपी फिलहाल फरार है।
गले और पेट पर किए कई वार, मौके पर ही मौत
सहायक पुलिस आयुक्त वीरेंद्र कुमार के अनुसार, सोमवार शाम बाग खिन्नी गांव में केशव ने धारदार हथियार से राधा पर हमला किया। उसने गले और पेट पर कई वार किए, जिससे राधा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अवैध संबंध बना हत्या की वजह
मृतका के भाई नीरज का कहना है कि केशव के गुजरात की एक महिला से अवैध संबंध थे। जब राधा को इस बारे में पता चला तो गुजरात वाली महिला ने केशव को राधा की हत्या के लिए उकसाया। पुलिस ने बताया कि अभी तक की जांच में अवैध संबंधों का मामला सामने आ रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।





