उत्तर प्रदेश

आगरा: दौज पर बहनों के लिए तोहफा, भाजपाइयों ने मुफ्त दिखाई द कश्मीर फाइल्स

Soni
16 March 2022 5:12 PM IST
आगरा: दौज पर बहनों के लिए तोहफा, भाजपाइयों ने मुफ्त दिखाई द कश्मीर फाइल्स
x

बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आगरा दिल्ली हाइवे स्थित सर्व मल्टीप्लेक्स पहुंचे यहां उन्होंने लड़कियों को फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स की टिकटें भेंट की। बीस से अधिक लड़कियों ने फ़िल्म देखी और फ़िल्म की जमकर तारीफ करते हुए भाजपा नेता गौरव राजावत के तोहफे की तारीफ की। गौरव राजावत का कहना था की नारी शक्ति ही हर बच्चे को उसके भविष्य के लिए तैयार करती है और नारी शक्ति को यह जानना जरूरी है की कश्मीर में हमारे साथ क्या हुआ था। यह बात जिन्ना के समर्थक अखिलेश यादव नहीं समझेंगे। इस दौरान आगरा के मेहर टॉकीज पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं को मुफ्त फ़िल्म दिखाई गयी।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के संजय जाट और अन्य पदाधिकारियों ने जिलामुख्यालय पर जाकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देकर मांग करते हुए नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर लगाई गई एलईडी पर कश्मीर फाइल का प्रसारण करने को कहा ,ताकि गरीब तबके के व्यक्ति भी फ़िल्म देख सकें। प्रशासन के न मानने पर उन्होंने सोमवार को खुद स्क्रीन लगाकर फ़िल्म का प्रसारण करने की चेतावनी दी है।

Next Story