उत्तर प्रदेश

Agra : पूर्व BDC ने श्मशान घाट से चोरी की अस्थियां

Jyoti Nirmalkar
11 Aug 2024 12:24 PM IST
Agra : पूर्व BDC ने श्मशान घाट से चोरी की अस्थियां
x
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh : आगरा के फतेहपुरसीकरी में श्मशान घाट से पूर्व बीडीसी ने जली चिता से अस्थियां चोरी कर ली। उसे अस्थियां ले जाते हुए किसी ने देख लिया। मामले में पंचायत बैठी तो उसने अस्थी चुराने की बात कबूल की और बताया कि भैंस के लिए ले गया था। यूपी के आगरा में थाना fatehpur sikri फतेहपुरसीकरी क्षेत्र के दूरा गांव में श्मशान घाट से जली चिता से अस्थियां चोरी होने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। अस्थियां चोरी होने से मृतक के परिवार में हड़कंप मच गया। छानबीन हुई तो गांव के ही एक व्यक्ति का नाम सामने आया। पंचायत में इस व्यक्ति ने अस्थियां चोरी करना कुबूला। सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी।
जानकारी के मुताबिक दूरा निवासी 50 वर्षीय मुरारी माहौर पुत्र देवा लाल भगत की सात अगस्त को मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने श्मशान घाट जाकर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। अगले दिन सुबह परिजन Bones अस्थियां लेने शमशान पहुंचे तो वहां देखा कि जली हुई चिता से अस्थियां गायब थीं। उन्होंने अस्थियां गायब होने की जांच की। तब एक ग्रामीण का नाम प्रकाश में आया। उसे किसी ने चिता से अस्थियां ले जाते हुए देख लिया था। इस मामले को गांव में पंचायत बैठी।
Next Story