- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Agra: रेप के फर्जी...
उत्तर प्रदेश
Agra: रेप के फर्जी मामले का भंडाफोड़, दो लड़कियां गिरफ्तार
Tara Tandi
1 Nov 2024 10:27 AM IST

x
Agra आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा पुलिस ने एक लड़के के साथ यौन संबंध बनाने के बाद उसे ब्लैकमेल कर उगाही करने की कोशिश और उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है जहां एक लड़की ने एक व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाए और फिर उससे कथित रूप से 15 लाख रुपये की मांग की और पैसा नहीं देने पर उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसा दिया। नगर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सूरज कुमार राय ने संवाददाताओं को बताया कि कुछ दिन पहले एत्माद्दौला थाने में एक लड़की पहुंची थी।
उन्होंने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया कि अजय तोमर नामक युवक ने उसे बेहोश करके उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद पुलिस ने तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। राय के मुताबिक, इसके बाद तोमर के परिजन पुलिस से मिले और पुलिस को कुछ कॉल रिकार्डिंग देकर दावा किया कि उनके बेटे को फंसाया गया है और लड़की ने पहले 15 लाख रुपये मांगे थे और अब पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की तो दो लड़कियों की सच्चाई सामने आ गई। राय ने बताया कि दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
TagsAgra रेप फर्जी मामले भंडाफोड़दो लड़कियां गिरफ्तारAgra Fake rape case bustedtwo girls arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





