उत्तर प्रदेश

Agra: सिकंदरा क्षेत्र में दिल्ली का गैंग रेकी कर करता था चोरी

Admindelhi1
28 Jan 2025 1:30 PM IST
Agra: सिकंदरा क्षेत्र में दिल्ली का गैंग रेकी कर करता था चोरी
x
"आरोपी आगरा के युवक से दोस्ती कर रह रहे थे"

आगरा: सिकंदरा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दिल्ली के गैंग के महिला सहित दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी आगरा के युवक से दोस्ती कर रह रहे थे. पहले दिल्ली के नंबर की कार से रेकी करने के बाद वारदात के समय कार की नंबर प्लेट बदल देते थे. उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त कार, गहने और नकदी बरामद हुई है.

इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा ने बताया कि अरतौनी स्थित शोरूम से लाकर तोड़कर चोरी हुई थी. सात को महर्षिपुरम में रात के समय किराएदार के कमरे में चोरी हुई. इसके बाद गणेश विहार में घर में महिला की मौजूदगी में दिन के समय आए कार सवार चोरों ने गहने और नकदी चोरी कर ली. पुलिस टीम गठित कर चोरों की तलाश की गई. सीसीटीवी और अन्य माध्यम से जांच की जा रही थी. रात बुद्ध विहार, दिल्ली के महेंद्र उर्फ लंबू और एक महिला को गिरफ्तार किया गया. उनके कब्जे से चोरी किए गहने, घटना में प्रयुक्त कार, फर्जी नंबर प्लेट और नकदी बरामद हुई है. पकड़े गए महेंद्र उर्फ लंबू पर दिल्ली एनसीआर में चोरी के 14 मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि खंदौली के सोनू उर्फ सोनवीर से दोस्ती हुई थी. उसे साथ लेकर गैंग के अन्य सदस्य दिल्ली के सुनील उर्फ सोनू और ललित के साथ मिलकर वारदात की रेकी करते थे. रेकी में प्रयुक्त होने वाली कार ललित की थी. वारदात के समय कार की नंबर प्लेट बदलकर आगरा का नंबर डाल लेते थे.

भरण पोषण को अदा करेगा सात हजार प्रतिमाह: पत्नी और दो बच्चों के भरण-पोषण के लिए पति को सात हजार रुपये प्रतिमाह अदा करने के आदेश दिए गए हैं. अतिरिक्त परिवार न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा ने यह आदेश वादिया की याचिका पर पारित किया. वादिया ने बताया कि उसकी शादी 8 मई 2021 को थाना बासौनी निवासी विपक्षी से हुई थी. दहेज की मांग के कारण ससुराल वालों ने उसे गर्भवती अवस्था में घर से निकाल दिया. उसका दूसरा पुत्र मायके में जन्मा और खर्चा मायके वालों ने उठाया. अदालत ने पति से सात हजार रुपये प्रतिमाह देने का आदेश दिया.

Next Story