उत्तर प्रदेश

Agra: कार सवार दंपती और दो बच्चों की सड़क हादसे में मौत , महाकुंभ से लौट रहे थे

Tara Tandi
27 Jan 2025 10:40 AM IST
Agra: कार सवार दंपती और दो बच्चों की सड़क हादसे में मौत , महाकुंभ से लौट रहे थे
x
Agra आगरा। यूपी के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हुए देर रात एक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की सड़क हादसे में मौत हो गयी, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतकों की पहचान ओमप्रकाश (42), उनकी पत्नी पूर्णिमा सिंह (34), बेटी अहाना (12) और बेटे विनायक (चार) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश रविवार रात को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कुंभ स्नान करके लौट रहे थे
इसबीच आधी रात करीब साढ़े बारह बजे थाना फतेहाबाद इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ खड़े डीसीएम कैंटर से टकरा गई।
उसने बताया कि इस हादसे में ओमप्रकाश और उनके परिवार के तीन अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। फतेहाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमरदीप ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चालक को झपकी लगने के कारण कार बेकाबू हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story