उत्तर प्रदेश

Agra: ट्रेन में एक युवती की हत्या का प्रयास किया गया

Admindelhi1
16 Sept 2024 12:01 PM IST
Agra: ट्रेन में एक युवती की हत्या का प्रयास किया गया
x
ट्रेन के आगे धक्का देकर युवती की हत्या का प्रयास

उत्तरप्रदेश: सिकंदरा रेलवे ओवर ब्रिज के पास की शाम ट्रेन के आगे धक्का देकर एक युवती की हत्या का प्रयास किया गया. युवती ट्रेन से टकराई. उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है. घटना के बाद आरोपित युवक मौके से भागने लगा. लोगों ने पीछा करके उसे दबोच लिया. पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया. युवती और आरोपित दोनों का इलाज चल रहा है. घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस इस बात का इंतजार कर रही है कि युवती बातचीत करने की स्थिति में आ जाए.

घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है. इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि मूलत सहपऊ, हाथरस निवासी अन्नू परिवार सहित आवास विकास कालोनी सेक्टर 14 में रहती है. पिता प्रेमपाल दर्जी हैं. युवती घरों में काम करती है. पांच बहनें, एक भाई हैं. युवती दोपहर एक बजे घर से निकली थी. उसे काम पर जाना था. एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि सिकंदरा रेलवे ओवर ब्रिज के पास युवती रेलवे लाइन के किनारे चल रही थी. उसके पीछे एक युवक चल रहा था. पहले एक मालगाड़ी गुजरी. युवती पटरी से कुछ दूर हो गई. कुछ देर बाद ट्रेन आई. इसी दौरान युवक तेजी से आगे आया. युवती को ट्रेन के सामने धक्का देकर दौड़ लगा दी.

युवती का हाथ ट्रेन से टकराया. उसके बाद सिर लगा. वह मौके पर गिर पड़ी. रेलवे लाइन के पास मौजूद लोगों ने घटना देखी. शोर मचाया. आरोपित को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे. थोड़ा आगे उसे दबोच लिया. क्या हुआ था. धक्का क्यों दिया. यह सवाल किसी ने नहीं पूछा. भीड़ ने सीधे युवक को पीटना शुरू कर दिया. भीड़ पीटते हुए उसे थाने लेकर आई. उसकी हालत गंभीर थी. पुलिस ने इलाज के लिए भेजा. युवक ने पुलिस को अपना नाम सोहिल बताया. आरोपित भोगीपुरा, शाहगंज का निवासी है

Next Story